नूंह। जिले में रविवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई। इनमें इंडरी खंड के गांव बैंसी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, फिरोजपुर झिरका के अलीपुर तिगरा निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग और एक 43 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वहीं, रविवार को 29 नए संक्रमित मिले, जोकि पिछले दस दिनों से काफी कम हैं। नूंह में 6, इंडरी में 1, तावडू में 13, पिनगवां में 1, नगीना में 1 और फिरोजपुर झिरका में 7 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 87 लोग स्वस्थ भी हुए।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 486 है। जिले में अभी 2395 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4302 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3749 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 91795 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 67175 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 24620 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 247270 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 239671 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।