फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन मकान के सामने से बाइक खड़ी करने पर मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के न्यू अजंता पार्क कॉलोनी में पांच अक्तूबर को निर्माणाधीन मकान के सामने खड़ी बाइक हटवाने के लिए विवाद हो गया। मकान बनवा रहीं शशि देवी, उनके पति रविंद्र और बेटे सागर पर 15-20 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। झगड़े में पीड़िता के पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ महिला की तहरीर पर आठ अक्तूबर की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में शशि देवी ने बताया कि इंद्र विहार में पति रविंद्र व बेटे सागर के साथ वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रही थीं। तभी किसी ने उनके मकान के सामने बाइक खड़ी कर दी।
उन्होंने बाइक हटाने को कहा। आरोप है इस बीच आरोपियों ने कहासुनी शुरू कर दी। अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, वाल्मीकि प्रसाद, नीलम समेत 15 से 20 लोगों ने सरिया, डंडा, ईंट, चाकू और बल्ली लेकर हमला कर दिया। बताया कि झगड़े के दौरान वह बेहोश हो गईं। वहीं पति व बेटे को काफी चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे की हालत गंभीर देखते हुए गुरु तेग बहादुर में रेफर किया गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें