फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने कार में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने कार में लगाई आग
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने कार में आग लगा दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कार में आग लगा दी। जिससे वाहन में रखा मोबाइल, पर्स और महत्वपूर्ण फाइलें भी जलकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन

नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अलीगढ़ के टप्पल निवासी आर्यन चौधरी चार जुलाई को अपने साथी जसवीर उर्फ कालू के साथ नॉलेज पार्क-3 स्थित रौनक रेजीडेंसी में आए थे। दोनों कमरे में बैठे हुए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सागर, जसवीर और सतेंद्र ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर वह अपने साथी के साथ वहां से जाने लगे। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उनकी कार को निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी। आग लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें