फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर गिरोह के बदमाश। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
विज्ञापन

दादरी। नगर के मुख्य तिराहे पर चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव ख्वासपुर निवासी गौरव, दौलतराम मार्केट निवासी अमान और नई आबादी निवासी दीन मोहम्मद के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं। गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोतवाली के पास मुख्य तिराहे पर मंगलवार रात वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीनों बदमाश सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने तीनों को पकड़ लिया। बाइक के कागजात मांगे तो नहीं दिखा पाए। पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की। उन्होंने बाइक चोरी की बताई। इसके बाद उनकी निशानदेही पर तीन बाइक और बरामद की गईं। तीनों ने बताया कि गिरोह में अन्य बदमाश भी हैं। वह दादरी, ग्रेटर नोेएडा और नोएडा से बाइक चोरी करते थे। बाइक बेचने के लिए सिकंद्राबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें