बच्चों में सामाजिकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम
नूह, पुन्हाना। बच्चों में समाजिकता की भावना को बढ़ाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में ट्विनिंग ऑफ स्कूल्स कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को पुन्हाना खंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इससे पहले यह कार्यक्रम नूंह, नगीना, तावडू, फिरोजपुर झिरका के खंडों में भी आयोजित किया गया। ट्विनिंग ऑफ स्कूल्स कार्यक्रम के तहत आसपास के दो तीन स्कूलों के बच्चों को शामिल किया जाता है। इस मौके पर डीपीसी डॉ. अब्दुल रहमान खान ने बताया कि उनके द्वारा इस अभियान के सफल संचालन के लिए हर स्कूल को दो हजार रुपये भी दिए गए। इसके अलावा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डीपीसी कार्यालय ने निरीक्षण के लिए एक टीम का भी गठन किया था, जिसने चुने हुए विद्यालय में जाकर इस कार्यक्रम के संचालन की रूपरेखा को जाना। वहीं एपीसी डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों में इस कार्यक्रम का केंद्र था उनमें यह कार्यक्रम सफल रहा और विद्यार्थियों ने बहुत कुछ सीखा। कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया।