फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने तीन दोस्तों को कुचला: एक साथ उठी तीनों की अर्थी, कर रहे थे सेना में जाने की तैयारी; गांव में सन्नाटा

Sun, 02 Nov 2025 07:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

रविवार को गांव में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के बुजुर्ग धर्मा, दुलीचंद, खचेड़ू का कहना है कि उन्होंने पहली बार एक साथ तीन युवाओं की अर्थियां उठती देखी हैं।
विज्ञापन
एक साथ जली तीन दोस्तों की चिताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित कोतवाली दादरी क्षेत्र में सड़क हादसे में मरने वाले तीनों दोस्तों के शव शनिवार रात में करीब साढ़े 10 बजे गांव में पहुंचे। शवों को देख परिजन, ग्रामीण बिलख उठे। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।

विज्ञापन

गांव शेरपुर निवासी रोहित, मोंटू, श्वेत की दादरी कोतवाली क्षेत्र में हायर कंपनी के पास मोड़ पर डंपर की टक्कर से मौत हो गई थी। तीनों सुरक्षा बल में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। परिजनों ने शासन, प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। रविवार को गांव में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के बुजुर्ग धर्मा, दुलीचंद, खचेड़ू का कहना है कि उन्होंने पहली बार एक साथ तीन युवाओं की अर्थियां उठती देखी हैं।
विज्ञापन

पिता विनोद ने बताया कि मोंटू परिवार में सबसे बड़ा था। छोटा बेटा दीपांशु हाईस्कूल, बेटी पारूल कक्षा आठ में है। वह पंचर लगाते हैं। श्वेत के पिता राजकुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। श्वेत उनका बड़ा बेटा था। छोटा बेड़ा स्पर्श हाईस्कूल का छात्र है। श्वेत के सफल होने से परिवार के हालात बदल जाएंगे यही सोचा था। रोहित के पिता जितेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। रोहित उनका छोटा बेटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें