फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई कार्य में बाधा, धमकी और अभद्रता के आरोप में तीन प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कार्य में बाधा, धमकी और अभद्रता के आरोप में तीन प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

झाड़ू-फावड़े छीनने और काम बंद कराने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन चल रहे सफाई कार्य को बाधित करने, सफाई कर्मियों से अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। वहीं सूरजपुर कोतवाली में प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य प्रबंधक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
तीनों प्राथमिकी अलग-अलग शिकायतकर्ताओं की तहरीर पर दर्ज की गई हैं। जिनमें आरोप है कि नामजद और कुछ अज्ञात लोगों ने सफाई कर्मचारियों का काम रुकवा दिया, उनके उपकरण छीन लिए और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पहला प्राथमिकी खासपुर गांव निवासी लोकेश कुमार शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई है। एन्टोनी वेस्ट हैंडलिंग कंपनी के अधीन सफाईकर्मी ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन सफाई कार्य करने वाली एजेंसी के माध्यम से सेक्टर पी-3 क्षेत्र में सफाई कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रवीर जंघारा निवासी बेगाबाद जेवर तथा उसके साथ मौजूद कुछ अज्ञात सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य को रुकवा दिया। आरोपियों ने सफाई कर्मचारियों से झाड़ू, फावड़े समेत अन्य उपकरण छीन लिए, अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी कि यदि दोबारा सफाई कार्य किया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी प्राथमिकी साकीपुर निवासी हेमराज शर्मा की तहरीर पर दर्ज हुई है। उनके अनुसार वह पी-3 में काम क रहे थे। आरोपी राकेश निवासी अजपुर गढ़ी और कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य रुकवा दिया। आरोपियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता की, सफाई उपकरण छीन लिए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि आगे काम किया गया तो गंभीर परिणाम होंगे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं प्राधिकरण की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के सुनील मकवाना, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के रनवीर जंगहारा व नितिन कीर, एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के नितिन छजलाना व सोनू चंडालिया, राष्ट्रीय सफाई मजदूर यूनियन के राहुल पाली को नामजद किया गया है। कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि मामले में करीब 39 सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें