फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो में तीन ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार, ई-कार वालों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिटी पार्क, जीएनआईओटी और शारदा विवि के पास बनाए गए चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले लोगों को अपनी ईवी कार चार्ज करने में दिक्कत नहीं आए। इसके लिए तीन जगह चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां एक बार में 12 कारों की चार्चिंग हो सकेगी। चार्जिंग स्टेशन सिटी पार्क, जीएनआईओटी और शारदा विवि के पास बनाए गए हैं। ईवी का उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि ग्रेटर नोएडा में ई-चार्जिंग स्टेशन न होने से ईवी स्वामियों को परेशान होना पड़ता है। ट्रेड शो में भी सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें लगाई गई हैं। इनके चार्जिंग के लिए सुविधा विकसित करना जरूरी था।इसको ध्यान में रखते हुए चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनका उपयोग भी शुरू हो गया है। एसीईओ प्रेरणा सिंह के मुताबिक अर्बन सर्विस विभाग ने एनपीसीएल के सहयोग से तीनों ई-चार्जिंग स्टेशन का काम कराया है। यहां पर वाहनों की चार्जिंग अब की जा सकती है। आवश्यकता होने पर इनकी संख्या बढ़ाने पर भी विचार प्राधिकरण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें