फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के तीन अपराधी तमंचा सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। अपराध शाखा तावडू की टीम ने तीन आरोपियों को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने लूटपाट की आधा दर्जनों वारदातों को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपराध शाखा प्रभारी तावडू निरीक्षक सुरेन्द्र सिधू ने बताया कि अपराध शाखा टीम के हेड कांस्टेबल सतीस को सूचना प्राप्त हुई कि तावडू सदर थाने में गत फरवरी माह में दर्ज हुए अवैध हथियार के मामले व कई अन्य राज्यों में लूट की दर्जनों वारदातों में वांछित अपराधी राकिब पुत्र साहुकार निवासी गांव बावला, अकरम पुत्र फकरुदीन व राहुल पुत्र इस्लाम निवासीयान गांव छारोड़ा थाना सदर तावडू एक कार में अवैध हथियार सहित लूट करने की फिराक में खड़े हैं, जिन्हें गांव बावला के निकट अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है। सूचना मिलने पर सतीश कुमार ने एक टीम के साथ दबिश देकर आरोपियों को कार में अवैध हथियारों सहित काबू कर लिया। निरीक्षक सुरेन्द्र सिधू ने बताया कि आरोपी राकिब, अकरम व राहुल ने आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देने का गुनाह कबूलते हुए बताया कि करीब दो माह पहले उन्होंने साहरूख उर्फ पिटल निवासी रानियाकी ने अपने साथी के साथ मिलकर खोरी से एक स्कूटी चालक महिला का बैग झपटने की वारदात को अंजाम दिया। गत 4 नवंबर को आरोपी अकरम ने अपने अन्य साथी किटन के साथ मिलकर खुशखेडा बालाजी होटल जिला अलवर के पास से एक स्कूटी पर जा रहीं महिला की चेन छीनने तथा डेढ़ महीने पहले आरोपियों ने पचगावा केएमपी पुल के निकट एक गाड़ी चालक का मोबाइल व पैसे चोरी करने के अलावा गत एक महीने पहले अपने साथी मुस्सा के साथ मिलकर जयपुर एनएच 8 कसौला चौक से तमंचा के बल पर दो ट्रक चालक के मोबाइल व रुपये लूटने की घटना को अंजाम देने का गुनाह कबूला है। आरोपियों ने बिलासपुर टोल, केएमपी धुलावट पुल के निकट भी अज्ञात गाड़ी चालकों के फोन व रुपये लूटने की कई वारदातों को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें