फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साथी को बचाने के चक्कर में पानी में डूबे तीन बच्चों की मौत

Wed, 24 Sep 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके के ग्राम पसुरा बेलवा में अपने साथी को बचाने के चक्कर में तीन बच्चे सडक़ किनारे खड्ड में भरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर इन्हें बाहर निकाला, तब तक तीन बच्चों की मौत हो गई। एक बालिका को बचा लिया गया।
विज्ञापन

बेलवा निवासी शबा पुत्री(13), पवन(12), विकास(12) व मोहिनी(14) गांव के खेल रहे थे। शबा सड़क के किनारे भरे गहरे पानी में अचानक गिर गई। शबा को बचाने के प्रयास में पवन उसके बाद विकास और फिर मोहिनी पानी में कूद गई।
सड़क के पास से गुजर रहे लोगों ने बच्चों को डूबते हुए देखा तो कई लोग पानी में कूद पड़े। चारों को बाहर निकाला गया। जिसमें शबा, पवन व विकास की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मोहिनी को बचा लिया। घटना से गांव में मातम जा गया है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें