फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नगर से एक हजार स्नातक वोट बनाने में लगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। स्नातक निर्वाचन चुनाव में भाजपा ने वोट बनाने के लिए कमर कस ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने मंगलवार को नगर में वोट बनाने के लिए संगठन के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन



चेयरमैन मनोज दुबे के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई को वार्ड टू वार्ड जाकर वोट बनाने के लिए कहा। चेयरमैन ने कहा कि स्नातक चुनाव में नए सिरे से वोट बनाए जाते हैं। सभी लोग घर-घर जाकर जानकारी करके सभी स्नातकों के वोट बनवाएं। नगर से एक हजार वोट बनाने की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के लोगों से मिलकर उसे पूरा करेंगे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी व पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा स्नातक वोट बनवाएंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासद रमाकांत त्रिपाठी उर्फ पप्पी, पंकज दुबे, हिमांक त्रिपाठी, सुशील पांडेय तथा पूर्व सभासद अतुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें