फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी पकड़ से दूर

विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर मंटू सिंह हत्याकांड में  पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव के पास 26 अक्तूबर को हुई हिस्ट्रीशीटर राजेश सिंह उर्फ मंटू की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को रेकी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य आरोपी विवेक कश्यप निवासी काझा और मृत्युंजय राजभर निवासी मिर्जापुर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
पुलिस अब तक हिस्ट्रीशीटर की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस को मुख्य दो आरोपियों की तलाश है। उन दोनों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। आरोपियों के बारे में एसपी इलामारन जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर रानीपुर पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने इटौरा की तरफ से सलाहाबाद जाने वाले अंडरपास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय गोल्डेन कुमार उर्फ बमबम निवासी रामबन काझा (जयनाथ पट्टी), 21 वर्षीय अमन सिंह निवासी मिर्जापुर, 23 वर्षीय रौनक खरवार उर्फ बंटी निवासी साकिन ताजपुर मठियां पिपरीडीह के रूप में हुई। पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो उसके पास से तीन तमंचे और छह कारतूस के साथ दो मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने 26 अक्तूबर को रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेश सिंह उर्फ मंटू की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की।

हिस्ट्रीशीटर मंटू सिंह हत्याकांड में  पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें