फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर में बढ़ती चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस दिन-रात गश्त लगा रही है। शनिवार शाम झिर नाके से पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ लुहिंगा गांव के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
विज्ञापन

हवलदार राजकुमार ने शिकायत में बताया कि शनिवार शाम साढ़े सात बजे टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान तीन युवक बिना नंबर की गाड़ी पर आए। पुलिस ने तीनों युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद पीछा कर उन्हें काबू किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजरूद्दीन पुत्र हारून, इरशाद पुत्र हसन, सारखा पुत्र नसरुद्दीन निवासी लुहिंगा कलां बताया। जांच अधिकारी जीतराम ने बताया कि तीनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें