फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह थाने के अंतर्गत रिपीटर नाका घाटी में रविवार दोपहर ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र सिंह निवासी खानपुर घाटी अपनी पत्नी के साथ तावडू से नूंह की ओर जा रहे थे जैसे ही वे नूंह-तावडू रोड के पास पहुंचे तो, नूंह की ओर से आ रहे एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई महेंद्र सिंह ने उसकी घायल पत्नी को नलहड़ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह सामान्य अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें