फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लॉरेंस के नाम पर ज्वेलर से मांगे 25 लाख, पंजाब से तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरीन में रह रहे बिश्नोई के करीबी शेरू के इशारे पर धमकाकर रुपये मांगे थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कल्याणपुरी में गिरी जेवर महल के मालिक से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में स्पेशल स्टाफ ने पंजाब से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बहरीन में रह रहे बिश्नोई के करीबी शेरू के इशारे पर ज्वेलर को धमकाकर रुपये मांगे थे। आरोपियों की पहचान पंजाब के तरन-तारन निवासी रोहित भुल्लर (23) व अर्शदीप सिंह (21) और गुरदासपुर निवासी गुरजिंदर सिंह (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया है। व्हाट्सएप कॉल कर ज्वेलर को धमकाया गया था।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 12 अगस्त को रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस को दीशिकायत में पीड़ित ने बताया था कि लारेंस बिश्नोई गिरोह के बदमाशों ने व्हाट्सएप काॅल रकम मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी गई है। कल्याणपुरी थाना पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक की टीम ने जांच शुरू की तो पंजाब से रंगदारी मांगने की जानकारी मिली। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पहले रोहित और अर्शदीप को गिरफ्तार किया। इसके बाद गुरजिंदर को भी दबोच लिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि गुरदासपुर निवासी गैंगस्टर शेरू बहरीन में रह रहा है। उसने गगन से संपर्क कर रंगदारी मांगने के लिए कहा था। अप्रैल 2025 में गगन इंस्टाग्राम के जरिये अर्शदीप से मिला था। गगन ने अर्शदीप को ज्वेलर की रेकी करने के लिए कहा था। उसे एक बाइक भी दी गई थी। शेरू ने ज्वेलर का नंबर इंस्टाग्राम से लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें