फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 हजार का कसंट्रेटर 1.90 लाख में बेचते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। महामारी के समय में लोग एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग आपदा में भी अवसर तलाश रहे हैं। सेक्टर-39 पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है जो आक्सीजन कंसंट्रेटर को कम दाम पर खरीदकर दोगुने दाम पर बेच रहे थे। आरोपियों के कब्जे से तीन कंसंट्रेटर बरामद किए गए हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-107 काउंटी सोसाइटी के पास से शुक्रवार रात को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को दोगुने दाम में बेच रहे थे। पुलिस टीम को ग्राहक बनाकर उनके पास भेजा गया जहां पर उनके पास से मिले बिल में कंसंट्रेटर की कीमत करीब 80 से 90 हजार रुपये के बीच थी, लेकिन 1.90 लाख रुपये तक में इसे बेचा जा रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान फेज-थ्री के सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी निवासी अभिषेक जैन, हितेश कालरा और राहुल गुडवानी के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने महामारी अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में नामजद करते हुए गिरफ्तार किया है। अभिषेक के माता-पिता दोनों कोरोना संक्रमण ग्रस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी कालाबाजारी करने में लगा था।
विज्ञापन

प्राधिकरण का मोबाइल ऑक्सीजन बैंक आज से शुरू
दो केंद्रों पर ऑक्सीजन रिफिलिंग सेंटर व 10 केंद्रों पर ऑक्सीजन बैंक की स्थापना प्राधिकरण कर चुका है। बहुत से कोरोना संक्रमितों के परिजन विभिन्न केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लिहाजा, उन्हें सुविधा दिलाने के लिए रविवार सुबह 10 बजे से मोबाइल ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की जाएगी। इस व्यवस्था के अंतर्गत नोएडा के जरूरतमंद निवासी दिए गए मोबाइल नंबरों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच संपर्क कर आवश्यकतानुसार 5 लीटर क्षमता के सिलिंडर व 5 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नोएडा में बताए गए पते पर एक से दो घंटे के अंदर प्राप्त कर सकते हैं। संबंधित के आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन उनके आवास पर ही करने के बाद छोटा सिलिंडर 2500 रुपये की जमानत राशि व 200 रुपये ऑक्सीजन गैस शुल्क प्राप्त कर उपलब्ध कराया जाएगा। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त करने के लिए 7500 रुपये जमानत राशि व पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट की मूल प्रति देना आवश्यक होगा। ऑक्सीजन गैस सिलिंडर उपयोग करने के बाद एक दिन में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सात दिन में वापस करना होगा, ताकि अन्य जरूरतमंदों को इस सुविधा का लाभ दिलाया जा सके। सिलिंडर वापसी के बाद जमानत राशि लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए करें संपर्क
एके जैन-9205691612
प्रदीप कुमार-9205691763
रोहित सिंह-9205691601
राजेश कुमार-9582793787
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें