फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख की फिरौती मांगने में महिला सहित 3 गिरफ्तार, पुलिस ने युवक को सकुशल मुक्त कराया

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
पुन्हाना। 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बुधवार को केएमपी एक्सप्रेसवे के पास से महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक को भी सकुशल मुक्त करा लिया। आरोपियों की पहचान शकुंतला पत्नी कैलाश चंद और मोहम्मद आरिफ निवासी जिला संभल उत्तर प्रदेश व याकूब निवासी मुस्सापुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई होंडा सिटी कार, एक कट्टा, मोबाइल और चाकू को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक महिला हरिकिशन से पिछले करीब 4 दिनों से फोन पर बात कर रही थी। इसके बाद महिला ने रविवार को उसे पुन्हाना बुलाया। इस दौरान महिला ने हरिकिशन को बातों में उलझाकर रखा। इसके बाद दो अन्य साथियों की मदद से उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर हरिकिशन को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के पिता दुलीचंद ने मामले की जानकारी पुन्हाना पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बुधवार को टीमें गठित कर 48 घंटे के अंदर केएमपी एक्सप्रेसवे के पास से महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर हरिकिशन को मुक्त करा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और फिरौती मांगने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें