फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदर्शन चैनल के प्रधान संपादक को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुदर्शन चैनल के प्रधान संपादक को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-57 स्थित सुदर्शन चैनल के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाण को जान से मारने की धमकी मिली है। चैनल की तरफ से कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि हैदराबाद से अबू फजल नामक शख्स धमकी दे रहा है और एक ही दिन में 150 से अधिक बार अलग-अलग माध्यम से धमकी दी। आरोप है कि लखनऊ में हिंदू वादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या की खबर दिखाने के बाद यह धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-57 स्थित सुदर्शन चैनल की तरफ से मनीष परमार ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। चैनल की तरफ से बताया गया है कि कमलेश तिवारी की हत्या से जुड़े मामले को लगातार दिखाया जा रहा था। इसके बाद सोमवार को अलग-अलग 11 नंबरों से चैनल के प्रधान संपादक के फोन पर धमकी दी गई। इसके अलावा ट्विटर, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से भी धमकियां मिल रही हैं। 8 इंटरनेशनल नंबरों से भी धमकी दी गई है। कोतवाली सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि इस मामले में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें