फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने उम्मीदवार को जीता हुआ घोषित करने में जुटे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। भले ही वोटों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी लेकिन चुनाव लड़ने वाले नेताओं के कार्यकर्ता मंगलवार को सारे दिन वोटों के गुणा भाग में लगे रहे। यह तय है कि पुन्हाना विधानसभा सीट से भी एक नेता ही विधायक बनेगा लेकिन यहां से लड़ने वाले 12 उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं ने वोटों का जो गुण भाग निकाला है सभी ने अपने उम्मीदवार को 5 से 15 हजार वोटों से जीता हुआ माना है।
विज्ञापन

पुन्हाना विधानसभा में कुल एक लाख 72 हजार 398 वोट हैं। जिनमें से शाम 6 बजे तक 70.82 फीसदी वोटिंग के साथ कुल पुन्हाना विधान सभा से एक लाख 21 हजार 980 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया जिसमें 65 हजार 614 पुरुष तथा 56 हजार 366 महिला मतदाता शामिल हैं।
पुन्हाना सीट पर कांग्रेस से मोहम्मद इलियास, भाजपा से नोक्षम चौधरी, जजपा से इकबाल जेलदार, इनेलो से सुभान खां और निर्दलीय रहीश खान सहित कुल 12 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भले ही नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है लेकिन नेताओं के कार्यकर्ता मंगलवार सुबह से ही चुनाव कार्यालय पर बैठकर वोटों की गुणा भाग में लग गए हैं। अधिकतर नेताओं के कार्यकर्ता जजपा के इकबाल जेलदार से अपना मुकाबला मानकर चल रहे हैं। कांग्रेस के तसलीम ऐडवोकेट का कहना है कि उनका सीधा मुकाबला इकबाल जेलदार से जबकि भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार 25 हजार से वोट कम ले रहें हैं। हमारा उम्मीदवार करीब 15 हजार वोटों से जीत रहा है।
विज्ञापन

वहीं भाजपा की उम्मीदवार नोक्षम चौधरी के समर्थक भुरू सरपंच का कहना है कि निर्दलीय उम्मीदवार रहीश खान 20 हजार से अधिक वोट नहीं ले रहे हैं वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार भी 26 हजार से अधिक नहीं है। भाजपा उम्मीदवार करीब 35-40 हजार के बीच वोट ला रही हैं वहीं इकबाल जेलदार भी करीब 30 हजार वोट ला रहे हैं। उनके उम्मीदवार की जीत पक्की है। वहीं पूर्व विधायक एवं निर्दलीय उम्मीदवार रहीश खान के खास समर्थक अख्तर हुसैन सरपंच का कहना है कि रहीश खान करीब 10 हजार वोटों से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो के सुभान खां करीब 8 हजार, कांग्रेस के मोहम्मद इलियास करीब 27 हजार, भाजपा उम्मीदवार नोक्षम चौधरी करीब 23 हजार तथा जजपा के इकबाल जेलदार करीब 30 हजार वोट ला रहे हैं वहीं रहीश खान के पास करीब 40 हजार वोट हैं।
उधर जजपा के उम्मीदवार इकबाल जेेलदार के समर्थक सद्दाम हुसैन बिछोरिया का कहना है कि पुन्हाना विधानसभा में कुल एक लाख 21 हजार 980 वोटों की पोलिंग हुई है। जिनमें से इकबाल जेलदार करीब 32 हजार वोट लेकर सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर मोहम्मद इलियास के पास करीब 27 हजार, रहीश खान के पास करीब 26 हजार, इनेलो के सुभान खां के पास करीब 8 हजार और भाजपा की नोक्षम चौधरी के नाम करीब 28 हजार वोट हैं। हमारा उम्मीदवार करीब तीन चार हजार वोटों से जीत रहा है।
अब ये तो समय ही बताएगा कि पुन्हाना से विधायक का चेहरा किस के सिर बंधता है। इसके लिए अब बस एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा लेकिन पुन्हाना के उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने उम्मीदवार को जिता कर 24 अक्तूबर तक हौसला जरूर दे दिया है।
नूंह में त्रिकोणीय मुकाबले का लगा रहे कयास
नूंह। बीते कई चुनावों से इस बार के चुनाव कुछ अलग रहा है। इन चुनावों में मतदाताओं की खामोशी से मतदान के दिन किसी भी दल का प्रत्याशी व उनका समर्थक हार जीत का अनुमान नहीं लगा सके। मंगलवार को पूरे दिन ही शहर में चाय की दुकानों पर अनेक राजनीतिक दलों के समर्थक चाय की चुस्की के साथ हार जीत के कयास लगाने में जुटे रहे। सभी दलों के समर्थकों के अपने-अपने दावे करते दिखे। उनका दावा था कि सभी दलों को अच्छे वोट मिले हैं। तीनों सीटों पर लड़ाई त्रिकोणीय भी हो सकती है। कई अधिवक्ता भी अपने मुवक्किलों के साथ चाय पीने आ गए। उनका मत रहा कि इस बार इनेलो की पारिवारिक कलह ने जिले में भाजपा को पनपने के लिए जगह दी है। लेकिन अब देखना होगा कि मुस्लिम बाहुल्य जिले में भाजपा अपने सूखे को किस तरह से खत्म कर पाएगी या नहीं यह तो कल आने वाले परिणामों में ही स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन जो भी हो इस बार जिले में भाजपा को बढ़त की उम्मीद है। कुछ इसी तरह के कयास एक के बाद एक लोग चाय पीने आते रहे और अपने-अपने समीकरण में दिन भर उलझे रहे। यह क्त्रस्म शहर की चौपालों ढाबों व चाय की दुकानों पर देखा गया। खैर लोगों का कहना है कि सभी ने अपनी पंसद के नेताओं को चुनकर भेजा है। परिणाम चाहे किसी के पक्ष या विपक्ष में आए। जो भी प्रतिनिधि या सरकार चुनी जाए उन्हें अब जिले की भलाई के लिए कदम उठाना ही पड़ेगा। मेवात में आज विकास के काफी मुद्दे हैं। जिनकी ओर सरकारों को सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें