फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भाजपा प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत उमराव को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपियों ने इंस्टग्राम पर पोस्ट कर भी धमकी दी। प्रशांत उमराव ने ट्विटर पर इसकी शिकायत यूपी पुलिस से की। ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी को देखते हुए प्रशांत को सुरक्षा मुहैया करा दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित सोसाइटी निवासी प्रशांत उमराव भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम ट्वीट कर बताया कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले गला काटने की धमकी दी थी। इसके ठीक बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर भी इसी तरह की धमकी दी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ट्वीट किया। गौतमबुद्घ नगर की ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने तत्काल ट्वीट का संज्ञान लिया और लिखित तहरीर प्राप्त कर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रशांत उमराव को सुरक्षा भी उपलब्ध करा दी है। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि लिखित तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें