फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, दो घंटे चली तलाशी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर ​स्थित कलेक्ट्रेट को बम से उडाने की ई मेल मिलने के बाद तैनात तैनात फायर
विज्ञापन
- बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और फायर टीम ने की जांच, नहीं मिली संदिग्ध वस्तु
विज्ञापन

- डीएम कार्यालय को अमेरिका से भेजे गए ई-मेल में दी गई धमकी, जांच में जुटी साइबर टीम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अमेरिका से भेजे गए ई-मेल के जरिये गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सोमवार सुबह करीब नौ बजे इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभाली। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ता , डॉग स्क्वाड, एंटी सैबोटाज (एएस) चेक टीम और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया लिया गया।
करीब आधे घंटे के भीतर सुरक्षा एजेंसियों ने डीएम कार्यालय परिसर और भवन के भीतर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कार्यालय के विभिन्न कमरों, परिसर और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई। करीब दो घंटे तक चली जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। तलाशी अभियान समाप्त होने के बाद कर्मचारी दफ्तर में लौट आए।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार ई-मेल में 17 जुलाई को डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी किसी शरारती तत्व की करतूत है या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने ई-मेल भेजने वाले के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

पूर्व में मिली चुके हैं धमकी भरे ई-मेल
1 मई 2024 –नोएडा और ग्रेनो के कई निजी स्कूलों (डीपीएस समेत) को ई-मेल से बम की धमकी मिली थी।
19 दिसंबर 2025– सेक्टर-126 स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल और शिव नादर स्कूल को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली। 23-24 जनवरी 2026 – नोएडा और ग्रेटर नोएडा के करीब 20 निजी स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले।
नोट: जांच में सभी धमकियां फर्जी पाई गईं।
कार्यालय से एहतियातन बाहर निकले कर्मचारी
कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस बल के आने के बाद अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों को बम की धमकी की बात पता चली। जानकारी मिलते ही सभी कर्मचारी दफ्तर से बाहर निकल आए। करीब दो घंटे तक चले सर्च अभियान पूरा होने के बाद कार्यालय में वापस चले गए। सोमवार का दिन होने के कारण कार्यालय परिसर में भीड़ रही मगर फरियादी घटना से अंजान रहे। परिसर में रोजाना की तरह पूरे दिन कामकाज होता रहा।
विज्ञापन



धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम तकनीकी जांच कर रही है। -शैलेंद्र सिंह, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट को बम से उडाने की ई मेल मिलने के बाद तैनात तैनात फायर

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट को बम से उडाने की ई मेल मिलने के बाद तैनात तैनात फायर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें