फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीट कर दी रेप की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर पर दी रेप की धमकी
विज्ञापन

नोएडा। एक युवती ने ट्विटर पर यूपी पुलिस व दिल्ली पुलिस को टैग कर शिकायत कि एक युवक उसे दुष्कर्म की धमकी दे रहा है। युवती ने युवक की तस्वीर भी डाली। इसके बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने तुरंत ही युवती को जवाब दिया कि आप लिखित शिकायत दें, इस पर कार्रवाई करेंगे। हालांकि सोमवार देर रात तक लिखित शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन

एक युवती ने सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे दिल्ली व यूपी पुलिस को टैग कर स्कूटी के साथ एक युवक का फोटो और उसके द्वारा भेजे गई धमकी को ट्वीट किया। स्कूटी का नंबर नोएडा का है। युवती ने अपने ट्वीट में कहा कि आरोपी युवक दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है और गंदे गंदे पोस्ट कर रहा है। इस पर एसएसपी ने लिखा कि आप अपने सबसे नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इसकी लिखित शिकायत करें। नोएडा पुलिस के साथ अपना कांटेक्ट नंबर शेयर करें। तुरंत कार्रवाई होगी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि देररात तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें