फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

से नो टू सुपरटेक हैशटैग के साथ किए हजारों ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज एक, दो और तीन के हजारों निवासी रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान हैं। शनिवार को निवासियों ने ट्विटर पर अभियान चलाकर रजिस्ट्री कराने की मांग की। लोगों ने से नो टू सुपरटेक हैशटैग के साथ हजारों ट्वीट और री-ट्वीट किए। रविवार को निवासी बिल्डर के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। निवासियों ने बताया कि तीनों सोसाइटियों में तीन हजार से अधिक निवासी रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिल्डर तीन-चार साल से लगातार आश्वासन दे रहा है। वर्ष 2018 में बिल्डर ने तीन माह में रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया था। जबकि, पिछले वर्ष ऑनलाइन बैठक में एक माह का समय दिया था, लेकिन अब तक रजिस्ट्री नहीं नहीं हो सकी है। ग्रेनो प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से भी शिकायत की थी। वहां मदद नहीं मिली और यूपी रेरा का रास्ता दिखाया गया। रजिस्ट्री नहीं होने से वो फ्लैट नहीं बेच पा रहे हैं। वहीं, मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। निवासियों ने चेतावनी दी है कि रविवार को निवासी कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन करेंगे।
कार पर पोस्टर लगाकर किया विरोध
ग्रेनो वेस्ट की इरोस संपूर्णम सोसाइटी के कुछ निवासियों ने मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के विरोध में शनिवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिल्डर ने अप्रैल से मेंटेनेंस शुल्क बढ़ा दिया है, लेकिन सुविधा देने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने में निवासियों की सहमति नहीं ली गई। विरोध में ज्यादातर निवासियों ने शुल्क देना बंद कर दिया है। इसी के विरोध में कुछ निवासियों ने कार पर पोस्ट लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें