I
Iलक्खीबाग पार्षद आयुष गुप्ता ने सीओ सिटी कुश मिश्रा पर शनिवार रात फायरिंग की सूचना देने वालों से आईटी पार्क चौकी में मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सीओ ने उनके साथ भी गाली गलौज की। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी को शिकायत की है। उधर, पुलिस ने फायरिंग की घटना में भी आसिफ की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
Iगौरतलब है कि मेहूंवाला निवासी आसिफ मलिक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि मातावाला गेट और भूसा स्टोर के पास उसकी कार को रोककर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। इस पर पुलिस मौके पर आई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसके बाद कमांड सेंटर में भी सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए पीड़ितों को बुलाया। इस घटना की सूचना आसिफ ने लक्खीबाग के कांग्रेस पार्षद आयुष गुप्ता को भी दी थी। आयुष गुप्ता ने बताया कि वह आसिफ के साथ पहले कोतवाली शहर गए थे।
I
Iवहां से उन्हें आईटी पार्क बुलाया गया। वह अपने साथियों के साथ आईटी पार्क पहुंचे तो देखा कि सीओ चौकी में आसिफ व उसके साथी से मारपीट कर रहे थे। उन्हें फट्टों से पीटा जा रहा था। इस पर उन्होंने विरोध किया तो सीओ ने उन्हें भी धमकी दी और गाली गलौज करने लगे। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। सीओ के इस रवैये पर उन्होंने कड़ा एतराज किया और इस बात को ऊपर तक उठाने की बात कही है।
I
I
I
Iघटना मेरे सर्किल की थी तो वहां पर जांच कर रहा था। मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
- एएसपी कुश मिश्रा, सीओ सिटीI