फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण में युवाओं से रहे आगे 45 साल से अधिक वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन का ग्रामीणों के लिए टीकाकरण अभियान से चला रहा है। दादरी ब्लॉक में वैक्सीन लगवाने में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग युवाओं से आगे हैं। अब तक 50,330 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इनमें 45 वर्ष से अधिक वाले 32,890 लोग शामिल हैं। हालांकि, ग्रामीणों में भ्रांतियां होने के कारण टीकाकरण की रफ्तार कम है। कोरोना की दूसरी लहर गांवों तक पहुंच गई थी। प्रदेश सरकार के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने गांवों का संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास किए। इसी क्रम में प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया। अभियान के तहत दादरी ब्लॉक के 34 गांवों में वैक्सीन लगाने का पहला चरण पूरा हो गया है और दूसरे चरण चल रहा है। यहां 82,165 मतदाता हैं। इनमें से 50330 को वैक्सीन लग चुकी है। शिविर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। वहीं, 18 वर्ष से अधिक उम्र के 17440 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। हालांकि, ग्रामीण वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। इसी कारण पहले चरण में सभी लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकी।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है जागरूक
प्रशासन की तरफ से गांवों में शिविर लगाकर 45 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है। करीब एक माह पहले यह अभियान शुरू किया गया था। तब ग्रामीणों में काफी डर था। वैक्सीन लगवाने से बच रहे थे। कई जगह संख्या 40 तक नहीं पहुंच सकी थी। इसके बाद प्रशासन ने लोगों को जागरूक करना शुरू किया। इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत, सक्रिय ग्रामीण और निगरानी समितियों को दी गई। पंजीकरण कराने के लिए जन सुविधा केंद्रों को जिम्मेदारी दी गई है।
वैक्सीन से बुखार आता है। इस डर से लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से लगाए गए शिविर में केवल 100 लोगों ने ही टीका लगवाया था।
- संतराम, निवासी, रूपवास
मैं पूरी तरह से स्वास्थ्य हूं। ऐसे में वैक्सीन लगवाना जरूरी नहीं है। वैक्सीन से कमजोरी भी आती है। इस कारण नहीं लगवाई है। अब तो संक्रमण कम हो गया है।
- बबलू निवासी, छौंलस
गांवों में वैक्सीन लगाने का अभियान चल रहा है। गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि अगर किसी को वैक्सीन नहीं लगी है तो उनको भी लग जाए। 100 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आलोक कुमार गुप्ता, एसडीएम दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें