फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड संग करार की संभावना

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की फोटो। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
इस हफ्ते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड संग करार की संभावना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण इस सप्ताह अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के साथ स्टेडियम का करार कर सकता है। इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारी पूरी कर ली है। करार के बाद अफगानिस्तान 3 साल के लिए ग्रेटर नोएडा स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाएगा। इसके बाद शहर में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का आयोजन होगा।
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया था। वर्ष 2015 से 2018 तक स्टेडियम अफगानिस्तान की टीम का होम ग्राउंड रहा। अब एक बार फिर अफगानिस्तान स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाना चाहता है। इस संबंध में एसीबी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से संपर्क किया है। दोनों के बीच इस पर सहमति भी बन गई है। करार की औपचारिकता पूरी होनी है। अफसरों का कहना है कि इस सप्ताह एसीबी के साथ करार की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इस बार तीन साल के लिए करार किया जाएगा। करार होने के बाद शहर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन होगा। अफगानिस्तान की टीम आयरलैंड के साथ टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। एसीबी ने अपने कार्यक्रम में भी आयोजन स्थल का नाम भी ग्रेटर नोएडा लिख दिया है। आयरलैंड के बाद अफगानिस्तान की टीम अन्य देशों के साथ भी यहां मैच खेलेगी। जल्द ही बोर्ड इसकी घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें