फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह क्रांतिकारी धरती मऊ है, हम तो यहां नहीं होने देंगे : राजीव राय

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी सांसद राजीव राय एसआईआर के कार्य में मिल रही खामियों की शिकायत करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए घोसी सांसद ने कहा बिहार में जो चुनाव आयोग की देखरेख और उसकी संरक्षण में हुआ, उसे उत्तर प्रदेश में नहीं होने देंगे। यह उत्तर प्रदेश है समाजवादियों का गढ़ है और यह क्रांतिकारी धरती मऊ है, हम तो यहां नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि डीएम से मैंने पहले भी बात की थी, आज सपा के जिलाध्यक्ष और पार्टी के अन्य कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर सबूतों को जिलाधिकारी को सौंपा। उनके संज्ञान में लाया कि अभी तक एसआईआर का काम सिर्फ 23 फीसदी ही ऑनलाइन हुआ है। कई जगहों पर अब भी बीएलओ नहीं पहुंचे हैं। जबकि केवल 8 से 9 दिन का कार्य बाकी है। जिलाधिकारी से कहा गया कि एक भी मतदाता का नाम न छूटे। जिसका 2003 वाले लिस्ट में नाम न हो अगली बार वह फॉर्म-6 लेकर उनका नाम जोड़ा जाए। कहा कि अगर मेरे रहते मेरे लोकसभा के एक भी मतदाता का नाम कटा तो समाजवादी लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। अगर हमारे वोटर का नाम कटा तो यह लोग भी बैठकर यहां काम नहीं कर पाएंगे। तमाम भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं, जिसको जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया, कई अधिकारियों का व्यवहार ठीक नहीं है, उसको भी संज्ञान में लाया गया। कई गांवों में बीएलओ नहीं पहुंचे हैं, बीएलओ पहुंचे हैं तो फॉर्म नहीं पहुंचा है, फार्म पहुंचा है तो कई जगह बीएलओ का नंबर नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें