हजरत मोहम्मद साहब की बेटी फातिमा जहरा के शहादत की याद में नगर पंचायत में अंजुमनों ने जुलूस निकाला। जुलूस अपने कदीम रास्तों से जो की सदर इमामबाड़े से निकलकर छोटी बाजार होते हुए उत्तर के पूरा मोहल्ले में बारगाहे हुसैनी तक आया। इसके बाद छोटी बाजार से होते हुए सोनार गली के रास्ते सदर इमामबाड़ा पर समाप्त हुआ। अंजुमनों ने नौहाख्वानी कर मातम किया। इस मौके पर फरमान अली, मुंतज़िर सरवर, जफर अली आदि शामिल थे।