फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में तीसरी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- लॉरेंस बिश्नोई-गोदारा गैंग का नाम लेकर परिवार को दी थी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जाहिद हुसैन को जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नूंह सिटी थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान गांव बाई निवासी मुकीम पुत्र अब्दुल लतीफ के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने फोन पर जाहिद हुसैन और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। धमकी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई और गोदारा गैंग का नाम भी लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। और तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रंगदारी मांगने की साजिश किसने रची और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें