विकास घोड़ियों के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास तीन घोड़ियां थीं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह जब विकास सोकर उठे तो घोड़ियां गायब मिलीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नोएडा के फेज तीन थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना में चोर एक व्यक्ति की तीन घोड़ियां चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई घोड़ियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गढ़ी चौखंडी के कृष्णा विहार में रहने वाले विकास घोड़ियों के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास तीन घोड़ियां थीं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर तीनों घोड़ियों को चुरा लिया। सुबह जब विकास सोकर उठे तो घोड़ियां गायब मिलीं।
आसपास तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घोड़ियों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।