फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कन्नौज के ध्यानार्थ...ऑनलाइन ऑर्डर लेते और डिलिवरी ब्वॉय के जरिये सप्लाई करते थे गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार, पूर्वोत्तर के राज्यों से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचते थे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। डिलिवरी ब्वॉय से ऑनलाइन गांजा बेचने के आरोप में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पांच किलो गांजा बरामद किया है। ये तस्कर पूर्वोत्तर के राज्यों से गांजा लाकर नोएडा व एनसीआर में सप्लाई करते थे। इनकी पहचान जिला कन्नौज के गांव रोहली निवासी योगेंद्र प्रताप और अरुण उर्फ कन्हैया के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में गढ़ी चौखंडी में रह रहे थे।

सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस की टीम ने गढ़ी गोलचक्कर के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पांच किलो गांजा, दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांजा को शिलांग और पूर्वोत्तर राज्यों से लाते थे। ग्राहक की मांग के अनुसार ऑनलाइन कंपनी के रैपर में पैक करके डिलिवरी कंपनियों के माध्यम से पोर्टर/पार्सल पर बुक करके डिलिवरी ब्वॉय से भेजते थे। भुगतान ऑनलाइन ले लेते थे। यह फिनो पेमेंट बैंक में अन्य व्यक्तियों का खाता खुलवाते हैं और उनका एटीएम अपने पास रखते हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य तस्करों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें