सेक्टर अल्फा-2 में ऊंची झाड़ियां में जहरीले जीव होने का डर, निवासियों ने की सफाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-2 में सड़कों के किनारे, पार्कों और खाली पड़े स्थानों पर उगी लंबी झाड़ियों से स्थानीय निवासी परेशान हैं। बरसात के दौरान झाड़ियां काफी ऊंची हो गई हैं। निवासियों को कहना है कि इसमें जहरीले जीव छिपे हो सकते हैं। उन्हें डर है कि कहीं यह जीव उनके घरों में नहीं घुस जाएं।
निवासियों का कहना है कि कई जगह झाड़ियां इतनी घनी हो चुकी हैं कि रास्तों के किनारे भी साफ दिखाई नहीं देते हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को इन स्थानों से गुजरने में डर लगता है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई तो कोई घटना हो सकती है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जल्द झाड़ियों की कटाई और सफाई कराने की मांग की है।
सेक्टर में कई जगह झाड़ियां काफी ऊंची हो गई हैं। हर समय यह डर बना रहता है कि कहीं सांप या कोई जहरीला जीव घर में न घुस जाए। - सुभाष भाटी
बरसात के बाद झाड़ियां तेजी से बढ़ी हैं। बच्चों का बाहर खेलना मुश्किल हो गया है। प्राधिकरण को जल्द से जल्द सफाई करवानी चाहिए। - दीपक नागर
खाली पड़े स्थानों पर उगी झाड़ियों में क्या छिपा है, यह दिखाई नहीं देता है। इससे निवासियों में हर समय डर का माहौल बना रहता है। - नानकपाल सिंह
महिलाओं और बुजुर्गों को घर से निकलने में भी डर लगता है। संबंधित विभाग को झाड़ियों की कटाई कराकर समस्या का समाधान करना चाहिए।- अनीता गौतम
सुभाष भाटी
सुभाष भाटी
सुभाष भाटी
सुभाष भाटी