फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जारचा प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर, सीडीओ ने दिए पीडब्ल्यूडी को जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका ने भवन की छत गिरने की आशंका को लेकर दी लिखित शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोेएडा। दादरी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जारचा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 के जर्जर भवन को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। विद्यालय की एक शिक्षिका ने भवन के भीतर बैठने में डर लगने और छत गिरने की आशंका जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से लिखित शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को स्कूल भवन की तकनीकी जांच करने और जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, इस प्राथमिक विद्यालय का एक कमरा पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद अन्य कमरों में बच्चों की पढ़ाई जारी थी। बृहस्पतिवार को विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने विकास भवन पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी से मुलाकात की। लिखित शिकायत में शिक्षिका ने कहा कि स्कूल का भवन जर्जर हालत में है, जिसके नीचे बच्चों को बैठाकर पढ़ाना जान जोखिम में डालने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने बताया कि कमरों की छत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वर्तमान में स्कूल परिसर के अलावा बच्चों को बैठाने की कोई दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। सीडीओ भालचंद्र त्रिपाठी ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता को मौके पर जाकर स्कूल भवन की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही, सीडीओ ने जांच पूरी होने तक बच्चों को किसी भी परिस्थिति में उस जर्जर भवन के अंदर नहीं बैठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें