गौड़ सिटी-2 स्थित 10 एवेन्यू सोसाइटी के पास शराब की दुकानों से निवासी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित 10 एवेन्यू सोसाइटी के पास चल रही शराब की दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दुकान पर आने वाले कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होकर शराब पीते हैं, शोर-शराबा करते हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और परिवारों को आवाजाही में असुरक्षित महसूस होता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब की दुकान के बाहर होने वाली भीड़ और अव्यवस्था से आसपास का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि शाम के समय स्थिति और अधिक परेशानी वाली हो जाती है। उन्होंने संबंधित विभाग से व्यवस्था सुधारने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
सोसाइटी के पास शराब की दुकान होने से परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संबंधित विभाग को इसका समाधान करना चाहिए। - ज्ञानेश शर्मा
शाम के समय दुकान के बाहर भीड़ लग जाती है। इससे आने-जाने में दिक्कत होती है और आसपास का माहौल खराब होता है। - अनूप कुमार सोनी
परिवार के साथ निकलने में परेशानी होती है। बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ता है। इसके लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। - गुंजन कपूर
सोसाइटी से बाहर रोज महिलाओं और बच्चों का आना-जाना रहता है। भीड़ और शोर-शराबे के कारण कई बार डर लगता है। - तरुशी
ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित 10 एवेन्यू सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वार के पास चल रही शराब क