फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी बसाई लेकिन फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव करना भूला

विज्ञापन
प्रदीप शर्मा
विज्ञापन
सोसाइटी संवाद...22डी सोसाइटी निवासी बोले-वाटर लाइनें पूरी तरह से नहीं बिछाई गईं, सोसाइटी में फैली रहती है गंदगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। यमुना विकास प्राधिकरण की बसाई गई 22डी सोसाइटी में आग से बचाव के इंतजाम तक नहीं हैं। सोसाइटी की हाईराइज बिल्डिंग के फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव ही नहीं हैं। ऐसे में अगर आगजनी की घटना होती है तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। यह बातें सोसाइटी के लोगों ने रविवार को अमर उजाला के सोसाइटी संवाद के दौरान कहीं।
निवासियों ने कहा कि आए दिन आगजनी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्राधिकरण ने अपनी ही बसाई सोसाइटी में इससे बचाव के इंतजामों को दुरुस्त नहीं कराया है। वाटर लाइनें पूरी तरह से बिछाई ही नहीं गई हैं। सोसाइटी के अंदर 200 केवीए और 400 केवीए के ट्रांसफार्मर रखे हैं, लेकिन इसे संचालित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के सामने श्मशान है। जिसका धुआं फ्लैट में आता है। हफ्ते-हफ्ते सफाई नहीं होती है और कर्मचारी सिर्फ औपचारिकता पूरी करके ही चले जाते हैं। 3500 फ्लैट पर सिर्फ एक ही गार्ड रहता है। सोसाइटी में सीसीटीवी और सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। डिलीवरी बॉय सामान लेकर नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी सोसाइटी के सामने श्मशान है। प्राधिकरण ने इसके लिए दूसरी जगह जमीन अलॉट कर दी है, फिर भी स्थिति जस की तस है। -प्रदीप शर्मा

सोसाइटी में लिफ्ट के लिए बैकअप नहीं है। लिफ्ट में फंसने की घटना कई बार हो चुकी है, फिर भी प्राधिकरण ने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। -हर्ष यादव

हमारे यहां डिलीवरी बॉय नहीं आते हैं। विदेशी नागरिक उनके साथ मारपीट करते उनका सामान छीन लेते हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे तक नहीं है। -रीमा आर्या

सोसाइटी में रात होते ही अंधेरा छा जाता है। महिलाएं अपने फ्लैट से बाहर आने में भी डरती हैं। सुरक्षा के लिए मेन गेट पर सिर्फ एक ही गार्ड है। -राधिका

प्राधिकरण सोसाइटी बसाकर भूल गया। इसमें आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। फायर ब्रिगेड को भी यहां आने में काफी समय लग जाएगा। -इंद्र देव

लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही अपने फ्लैट के बाहर सीसीटीवी लगवाए हैं। सफाई कर्मी कई-कई दिन तक आते ही नहीं हैं। बाहर जहरीले सांप घूमते हैं। -केशव

प्रदीप शर्मा

प्रदीप शर्मा

प्रदीप शर्मा

प्रदीप शर्मा

प्रदीप शर्मा

प्रदीप शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें