फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ये सड़कें खूनी हैं... 270 दिन में 398 हादसे 290 की माैत, सबसे ज्यादा बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यातायात सुरक्षा के लिए तमाम कवायदों के बावजूद जिले में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा रहा। इस साल पिछले नौ महीने में हुए 398 हादसों में 290 लोगों ने जान गंवाई है।
विज्ञापन

यानि हर दिन सड़क हादसे में एक से अधिक व्यक्तियों की मौत हुई है। यह आंकड़ा पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा है। तेज गति और नियमों की अनदेखी के साथ खराब सड़कें भी राहगीरों की जान ले रही हैं।
जिले में सबसे प्रमुख सड़क वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे है। कहने के लिए यह स्टेट हाईवे है। सड़क की देखभाल और सुरक्षा इंतजामों के लिए तीन स्थानों पर टोल टैक्स की वसूली भी होती है, मगर इसी मार्ग पर हादसे भी सबसे ज्यादा हैं। कहीं सड़क धंस गई है तो कहीं पटरियां गायब हैं।
विज्ञापन

गिट्टी, बालू, राख और कोयला पूरी सड़क जगह-जगह फैला हुआ है। इस पर फिसलकर बाइक सवार दुर्घटना के शिकार होते हैं। हाईवे पर जगह-जगह बने ब्रेकर भी मानक के अनुरूप नहीं हैं। ज्यादातर जगहों पर ब्रेकर समतल हो चुका है या फिर जरूरत से ज्यादा ऊंचे हैं। ब्रेकर पर सफेद पट्टी भी नहीं है। हाथीनाला से आगे यह स्टेट हाईवे जब नेशनल हाईवे में तब्दील होती है तो हालात और बुरे हो जाते हैं। पहाड़ी रास्ते और टू लेन सड़क पर भारी वाहनों के ट्रैफिक लोड के बावजूद किनारों पर न तो रेलिंग है और न ही पर्याप्त संकेतक। औड़ीमोड़ से शक्तिनगर, मुर्धवा से बीजपुर, दुद्धी से म्योरपुर और घोरावल-खलियारी मार्ग पर भी सुरक्षा इंतजामों का यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें