फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरसी जारी होने से पहले टैक्स जमा करने पर होगी 10 प्रतिशत की बचत

Tue, 28 Oct 2025 12:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लंबे समय से वाहनों का टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में अब तक 170 वाहन स्वामियों को तीन नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने की अपील की जा चुकी है।
विज्ञापन

तीन नोटिस भेजने के बाद भी टैक्स जमा न करने वाले 57 वाहन स्वामियों के नाम आरसी जारी कर दी गई है। आरसी जारी होने के बाद टैक्स जमा करने पर वाहन स्वामियों को टैक्स की राशि का 10 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।
परिवहन विभाग की ओर से वाणिज्यिक वाहनों का तीन माह में एक बार टैक्स जमा करवाया जाता है। अधिकतर वाहन स्वामी समय पर टैक्स का भुगतान नहीं करते हैं जिससे टैक्स की राशि बढ़ते जाती है। जिले के 170 वाहन स्वामियों पर लाखों का टैक्स बकाया है जिसकी वसूली के लिए विभाग वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर रहा है।
विज्ञापन

तीन नोटिस जारी होने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के नाम आरसी जारी की जाती है। आरसी जारी होने के बाद राजस्व विभाग टैक्स की वसूली करता है जिसमें टैक्स की धनराशि का 10 प्रतिशत भुगतान शुल्क के रूप में लिया जाता है।
परिवहन विभाग ने बीते दिनों 57 वाहन स्वामियों के नाम आरसी जारी की थी जिनमें से पांच वाहन स्वामियों से टैक्स की 1.91 लाख रुपये की वसूली कर ली है। अन्य वाहन स्वामियों से भी टैक्स वसूली की प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें