फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांसद मित्तल की एजेंसी में चोरी, मास्टरमाइंड शोरूम कर्मी दो लग्जरी कारों समेत काबू

Tue, 28 Oct 2025 12:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर कैंट पुलिस ने कार चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह चोरी पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की कंपनी के नाम से चल रही लवली ऑटोज एजेंसी में हुई थी।
चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की साजिश शोरूम के ही एक कर्मचारी ने रची थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष अरोड़ा (34, निवासी ईश्वर नगर) और पंकज (25, निवासी स्टार कॉलोनी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मास्टरमाइंड मनीष अरोड़ा लवली ऑटो नेक्सा शोरूम में ही कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने साथी पंकज के साथ मिलकर कंपनी की वर्कशॉप से दो लग्जरी गाड़ियां मारुति फ्रोंक्स डेल्टा (काला) और ग्रैंड विटारा अल्फा (सफेद) चोरी की थी। थाना जालंधर कैंट पुलिस ने दोनों गाड़ियां कोट कलां चौक से बरामद कर ली हैं। पुलिस इंस्पेक्टर रविंदर कुमार और एएसआई सुरिंदरपाल सिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित अन्य साथियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें