ग्रेटर नोएडा। सेक्टर म्यू-दो स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में बिजली पैनल में आग लग गई। लोगों का कहना है कि इससे फ्लैटों धुंआ भर गया। उनका दम घुटने लगा और लाइट चली गई। सीढ़ियों से नीचे आने का रास्ता नहीं था। ऐसे में उनकी जान पर आफत आ गई। निवासियों ने बताया कि सूचना के बाद फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उनका आरोप है कि एनपीसीएल से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
निवासियों का आरोप है कि एनपीसीएल की ऐसी लापरवाही से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। निवासी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि एनपीसीएल ने छह महीने पहले पैनल बदला था। तब से अब तक सेक्टर चार घटनाएं हो चुकी हैं। ब्यूरो