फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाद के लिए सहकारी समितियों पर हुई हंगामा, पहुंची पुलिस

Tue, 16 Sep 2025 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सहकारी समिति जक्शन पर खाद के लिए कर्मचारियों से किसानों की होती नौंक झौक व समझाती पुलिस।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले में डीएपी व यूरिया खाद की किल्लत गहराती जा रही है। खाद न मिलने पर सोमवार को सहकारी समिति हाथरस जंक्शन व मोनिया पर किसानों व महिलाओं ने हंगामा काटा। हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस की देखरेख में खाद का वितरण कराना पड़ा। किसानों का आरोप था कि दो-दो दिन से नंबर लगाने के बाद भी खाद नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

सहकारी समिति हाथरस जंक्शन पर सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए आ गए। किसानों का आरोप था कि दो दिन बाद खाद लेने आए हैं। फिर भी जिन किसानों के नंबर लगे हुए हैं, उनको खाद नहीं दी जा रही है। इस पर किसानों ने आपत्ति दर्ज कराई तो वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर हंगामे को शांत कराया और खाद का वितरण शुरू कराया। सहायक निबंधक सहकारी समितियां आरएस श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान जल्दबाजी करते हैं और हंगामा करते हैं।
महिलाओं की समिति संचालक से हुई नोकझोंक
राया मार्ग स्थित कृषक भारती सेवा केंद्र पर सोमवार की सुबह खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह पांच बजे से केंद्र पर किसानों की कतारें लग गईं। केंद्र संचालक को किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। गौरतलब हो कि इस समय आलू की बुवाई का समय शुरू हो चुका है। किसानों को डीएपी खाद की काफी आवश्यकता है। किसानों के साथ महिला किसान भी कतार में लगी हुई दिखाई दीं। इधर, गांव मोनिया की समिति पर भी खाद के लिए बड़ी संख्या में किसान उमड़े। यहां भी किसानों को खाद के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। केंद्र के काफी देरी से खुलने पर यहां महिला किसानों की समिति संचालक से नोकझोंक हो गई। पुलिस की देखरेख में खाद वितरित करानी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक कतार में लगे, नहीं मिली खाद
क्षेत्र में डीएपी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। सोमवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों पर डीएपी खाद आने की सूचना पर वहां काफी संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों का कहना है कि किसानों की भीड़ बढ़ती देखकर खोंड़ा समिति के सचिव सोमवार को फिर गोदाम पर ताला लगाकर भाग गए। इधर, सहपऊ के सहकारी संघ पर 300 और गुतहरा समिति पर 360 बोरे डीएपी का टोकन देकर वितरण किया गया। बड़ी संख्या में किसान खाद से वंचित रह गए। मारामारी को देखते हुए अधिकांश समितियों पर सचिवों ने ताला लगा रखा है।
विज्ञापन


तीन दिन से खोंड़ा की सहकारी समिति पर ताला लगा हुआ है। हमें डीएपी खाद नहीं मिल पा रही। सचिव ने मोबाइल बंद कर दिया है। -ललित शर्मा निवासी खोंड़ा

डीएपी खाद तो मिली है, लेकिन जितना उनकी खेती का रकबा है, उस हिसाब से खाद नहीं मिल पाई। अब बाजार से खाद खरीदनी पड़ेगी। - दिनेश शर्मा किसान नगला सेवा

शुक्रवार को खाद लेने आया था, लेकिन नहीं मिली। सोमवार को आने के लिए कहा गया था, लेकिन आज भी खाद नहीं मिल पा रही। -संदीप कुमार निवासी हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें