-अगले वित्तीय वर्ष में बजट व जमीन की व्यवस्था होने पर होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले के आठ ग्राम पंचायतों में अभी भी सचिवालय नहीं हैं। इस वजह से पंचायत सहायक भटकने पर मजबूर हैं। इनको अभी एक साल और इंतजार करना होगा। आगामी वित्तीय वर्ष में बजट और जमीन की व्यवस्था होने पर यहां भवन का निर्माण कराया जाएगा।
गौतमबुद्धनगर में 82 ग्राम पंचायत है। 65 ग्रामों में पंचायत सहायक का कार्यालय बने हुआ है। इनके भवन में काम चल रहा है। सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर इनमें बैठकर काम करते है। इनके अलावा 17 ग्राम पंचायतों के सचिवालय निजी भवनों में चल रहे है। गांव में कई बार लोगों को अपने काम करने के लिए सचिवालय तलाशने में भी मेहनत करनी पड़ती है। 17 ग्राम पंचायतों में से 7 पंचायत के सचिवालय भवन तैयार हो चुके है। 2 में सीएसआर निधि से निर्माण चल रहा है। इनके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इनमें पांच गांवों में पंचायत सचिवालय के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। आगामी साल में पंचायतों को आने वाली निधि से इनके भवन का निर्माण कराया जाएगा। तीन ग्राम पंचायतें रानौली लतीफपुर, रामगढ़ चमरावली, रानौली लतीफपुर ऐसी है। जिनमें अभी तक पंचायत सचिवालय के लिए जमीन की व्यवस्था नहीं हुई है। इसके लिए पंचायत विभाग ने दादरी तहसील के राजस्व विभाग को लिखा है।
-
वर्जन
जिले की पांच ग्राम पंचायतों में जमीन चिह्नित की जा चुकी है। आगामी साल के बजट आने पर उनका निर्माण होगा। तीन गांवों में जमीन तलाशी जा रही है। जमीन मिलने पर उनमें भवन का निर्माण किया जाएगा।
-वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, गौतमबुद्धनगर