फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एजेंसी के बाहर कतार से नहीं मिल रहा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

- हालत में नहीं हो रहा सुधार, शिविर लगाकर वितरित किए जा रहे सिलिंडर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गैस एजेंसियों के बाहर लगने वाली कतार खत्म नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी एजेंसी के बाहर कतार लगी रहीं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिला। लोगों का आरोप है कि वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। एलपीजी गैस किल्लत को लगभग पचास दिन हो चुके हैं। एजेंसियों पर फिर भी कतार कम नहीं हो रही।
शुक्रवार को सेक्टर 23, हरौला, भंगेल, सेक्टर-62 समेत कई एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए लोग कतारों में लगे रहे। सेक्टर-12 के रहने वाले नितिन राजपूत ने कहा कि सिलिंडर बुक किए पंद्रह दिन बीत गए। अब तक सिलिंडर नहीं मिल सका। वहीं, गढ़ी निवासी हिमानी ने कहा कि रोजाना सिलिंडर देने की बात कहकर एजेंसी से कॉल की जाती है। फिर भी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस कनेक्शन के लिए लगाया शिविर
सेक्टर-133 में गैस सिलेंडर वितरण के लिए शिविर लगाया गया। गैस एजेंसी अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। जहां पर पांच किलो गैस वाले सिलिंडर वितरित किए गए। छोटे सिलिंडर वितरित किए जाने से कुछ हद तक राहत मिल रही है। गैस खत्म होने के बाद श्रमिक दोबारा गैस रीफिल करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें