फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटो स्टैंड पर रहता है जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दादरी तिराहा ऑटो का स्टैंड बन गया है। हर समय भारी संख्या में ऑटो खड़े होने से यातायात बाधित रहता है। जीटी रोड पर रेलवे रोड पर जाम हो जाता है। जाम में वाहन चालक फंसे रहते है। लंबे समय से अन्य स्थान पर ऑटो स्टैंड बनाने की मांग की जाती रही है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

दादरी तिराहे पर रोडवेज बस स्टैंड है। गाजियाबाद से सिकंद्राबाद जाने वाली लेन में बसों की लाइन लगी रहती है। दूसरी और दादरी तिराहे से सूरजपुर और गाजियाबाद के लाल कुंआ के लिए चलने वाले ऑटो खड़े होकर सवारियां बैठाते है। सड़क पर ही दो से तीन लाइन में ऑटो होने से यातायात बाधित होता है। तीनों ओर से आने और जाने वाले वाहन फंस जाते है। हर समय जाम लगा रहता है।दादरी निवासी कपिल कुमार का कहना है कि दादरी तिराहे पर हर ओर ऑटो का जमावड़ा रहता है। वाहन निकालना मुश्किल होता है। समस्या से निपटने के लिए ऑटो को तिराहे से हटा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें