फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर बाजार में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने की बढ़ रही चाहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-बीएसई के अनुसार, यूपी में भी तेजी से बढ़ रहे निवेशक

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दुनिया भर में युद्ध, महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता के बीच भी शेयर बाजार में लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। घर बैठे निवेश कर बेहतर रिटर्न कमाने की चाहत के चलते बड़ी संख्या में लोग शेयर बाजार से जुड़ रहे हैं। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी साफ दिखाई दे रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में पंजीकृत शेयर निवेशकों की संख्या तीन करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में निवेशकों की संख्या पिछले एक साल में करीब एक लाख पार कर चुकी है।

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र 4.36 करोड़ पंजीकृत निवेशकों के साथ देश में पहले स्थान पर है। उत्तर प्रदेश 3 करोड़ निवेशकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं गुजरात करीब 2.25 करोड़ निवेशकों के साथ तीसरे स्थान पर है। देशभर में पंजीकृत निवेशकों की कुल संख्या 25.58 करोड़ हो चुकी है। इसमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 11.73 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त उद्योग उपायुक्त श्रीवत्स के अनुसार, नोएडा में बड़ी संख्या में युवा नौकरीपेशा और कारोबारी डिजिटल माध्यम से निवेश कर रहे हैं। यहां पर मोबाइल, इंफ्रा समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़ी बड़ी कंपनियां मौजूद हैं, जो शेयर बाजार में अच्छा खासा निवेश करती हैं। सरकारी आकड़ों में दिखी बढ़त के बाद यह कहा जा सकता है कि गौतमबुद्ध नगर 97 करोड़ का निर्यात कर सिर्फ निर्यात में ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार में निवेश करने में भी नंबर वन बनता जा रहा है।
विज्ञापन

टॉप 100 म्यूचुअल फंड निवेशक शहरों में शामिल नोएडा
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, यूपी में म्यूचुअल फंड निवेश 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। गौतमबुद्ध नगर के अलावा वाराणसी, आगरा, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज देश के टॉप-100 म्यूचुअल फंड निवेशक शहरों में शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की आसान पहुंच, वित्तीय जागरूकता और युवाओं की बढ़ती भागीदारी से प्रदेश में निवेश का कल्चर तेजी से बदल रहा है।

दो साल पहले हजार रुपये से शुरूआत किया था, अब अच्छा मुनाफा हाथ लग रहा है-समर्थ, सेक्टर 110
घर से मिले करीब दो हजार रुपये से कुछ नामी कंपनियों के शेयर खरीदे थे, अब बेहतर परिणाम मिल रहा है-सागर शर्मा, सेक्टर 2
पहले डर लगता था कि पैसे कहीं डूब न जाए, दोस्तों को निवेश करते देखा, फिर मैने भी शुरू कर दिया-अंश, सेक्टर 93
निवेश करने से पहले सत्यापित वेबसाइट से बेहतर रिसर्च कर लें, ताकि पैसा न डूबे-प्रो. अरुण मित्तल, विशेषज्ञ, सेक्टर-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें