फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज नगर में सुबह 10 से रात 10 बजे तक कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा की अध्यक्षता में जिले को दो सुपर जोन, छह जोन और 26 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि दीपावली त्योहार के दौरान नगर क्षेत्र में 20 अक्तूबर की सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। सराफा बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सादे और वर्दीधारी दोनों तरह के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति टीम को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस की ओर से संवेदनशील स्थानों और हॉट स्पॉट इलाकों की निगरानी लगातार निगरानी की जा रही है। उधर बिहार सीमा से सटे थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इलाकाई पुलिस टीमों की ओर से वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। थाना स्तर पर सुबह-शाम चेकिंग पार्टियां निकाली जा रही हैं ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई हो सकें।
विज्ञापन

एलआईयू और एसओजी की टीम भी सक्रिय-पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने त्योहारों को देखते हुए जिले में एलआईयू और एसओजी की टीम को भी एक्टिव मोड में रखा है। साथ ही सभी थानों को निर्देश दिया है कि पटाखा बिक्री वाले स्थानों पर आग से बचाव के समुचित उपाय कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें