फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीवार तोड़कर कृषि सेवा केंद्र में चोरी, डीवीआर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। रजपुरा चौकी से 150 मीटर की दूरी पर कृषि सेवा केंद्र की छत तोड़कर तीन चोरों ने 28 हजार की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। दुकान में लगे दूसरे डीवीआर में पूरी घटना कैद हो गई। पीड़ित ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है। आरोप है पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी निवासी मनु जैन की अमर विहार कॉलोनी के पास कृषि सेवा केंद्र के नाम से बीज, खाद की दुकान है। इसी दुकान के एक हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का शोरूम है। 12 नवंबर की रात तीन चोर केंद्र की छत पर पहुंच गए। उन्होंने जीने की दीवार तोड़ी और अंदर दाखिल हुए। उसके उपरांत फिर से एक गिर उखाड़ी और मुख्य दुकान तक पहुंच गए। वहां चोरों ने काउंटर में रखी करीब 28 हजार रुपये की नकदी, कैमरे की डीवीआर और अन्य कीमती सामान ले गए। खाद केंद्र में लगे कैमरे इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम की डीवीआर से जुड़े थे।
फुटेज में तीनों चोर दिखाई दे रहे हैं। जबकि खाद वाली दुकान में लगे डीवीआर को चोर अपने साथ लेकर गए। अगली सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने गंगानगर थाने में तहरीर दी। मनु जैन के मुताबिक दुकान में इससे पूर्व तीन बार चोरी हो चुकी है। इस बार चौथी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि उनकी चोरी की घटना में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


तीन दिनों में दो चोरी की वारदात
रजपुरा चौकी क्षेत्र में पुलिस की सर्तकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। यहां तीन दिनों में दो चोरी की वारदात हुईं हैं। 10 नवंबर को गंगापुरम कॉलोनी निवासी दिनेश राणा किसी काम से नोएडा गए थे। उनके बंद मकान में चोरों पीतल का सामान व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। अब 12 नवंबर की रात में कृषि सेवा केंद्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार को अमर उजाला में बंद पड़ी रजपुरा चौकी का फोटो प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें