फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: द्रीय होम्योपैथी संस्थान और एनेक्सी भवन में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय होम्योपैथी संस्थान और एनेक्सी भवन में चोरों ने एसी के कॉपर तार और तांबे की टोंटी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता चलने पर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एनेक्सी भवन में दीपावली की रात चोरों ने कमरों और हॉल में लगे 15 एसी के कॉपर तार और आरओ वाटर कूलर से तांबे की दो टोंटी चुरा लीं। यह मामला प्रधान अधिकारी रघुनाथ तिवारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
वहीं, डॉ. डी. रस्तोगी केंद्रीय होम्योपैथी संस्थान से भी सात एसी के तार चोरी किए गए। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी डाॅ. शाजी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें