फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्व राज्यसभा सांसद के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जदयू नेता साबिर अली के सेक्टर स्थित घर में वारदात
विज्ञापन

नोएडा। जनता दल यूनाइटेड के नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली के सेक्टर-31 स्थित घर में चोरी हो गई। एयर कंडीशनर, फर्नीचर, बाथरूम के नल और अन्य सामान चोर अपने साथ ले गए। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

केयर टेकर अरशद खान ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को जब वह पहुंचे तो कमरे का दरवाजा टूटा था। अंदर जाने पर चोरी की जानकारी हुई। चोर पूर्व सांसद के कीमती कपड़े भी ले गए। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें