फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे की ओवरडोज नहीं, पीटकर की गई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के लिए उपयोगी।
-एसआईटी जांच में हुआ खुलासा, राजीव नगर में हुई थी वारदात
-अलीगढ़ में सैलून चलाता था पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के राजीव नगर में 25 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आजाद उर्फ नन्हे की मौत को लेकर पहले पुलिस ने नशे की ओवरडोज बताई थी, लेकिन एसआईटी जांच में डेढ़ साल बाद यह हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के भाई सैफ ने मानवाधिकार आयोग को शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मानवाधिकार आयोग ने कमेटी गठित कर मामले की गहन जांच की। जांच के रिपोर्ट के बाद तीन नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाला आजाद होडल में सैलून चलाता था। 13 मई 2024 को वह कुछ काम से पलवल आया था। अगले दिन 14 मई की सुबह पुलिस ने उसकी मौत की सूचना दी और इसे नशे की ओवरडोज बताया। परिजनों ने शव देखा तो शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए। शिकायत में बताया गया कि मोहन नगर निवासी गौरव ने आजाद को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। अलावलपुर चौक के पास ओयो होटल में गौरव, अज्जु, ललित और एक किन्नर सहित 4-5 लोग मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने आजाद को जबरन शराब पिलाई और कहीं ले जाकर बुरी तरह पीटा। मारपीट में आजाद की पसलियां टूट गईं और सिर, माथा, छाती व गुप्तांग पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि कैंप थाना के तत्कालीन जांच अधिकारी धर्मपाल ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें धमकी दी। इसके बाद मानवाधिकार आयोग के आदेश पर गठित एसआईटी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों का मिलान किया। जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद एसआईटी ने मोहन नगर के गौरव, अज्जू, बहरौला के ललित, कृष्णा कॉलोनी के बंटी और चार पांच अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की आगे की जांच और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें