फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। आम्रपाली सोसायटी के सामने तेज रफ्तार बाइक से युवक को टक्कर लग गई। हादसे में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

संभल के गांव नंगला दुमयल के रहने वाले प्रेमपाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका भाई रामपाल दिल्ली के द्वारिका में रहता था। शुक्रावर को वह अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में आम्रपाली सोसायटी के सामने पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उनके भाई को टक्कर मार दी। उनके भाई को आरोपी बाइक चालक ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। सूचना पाकर वह जीटीबी अस्पताल पहुंचे। प्रेमपाल का कहना है कि उपचार के दौरान उनके भाई की मौत हो गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें